पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे. वहीं पुलिस तमाम दावों के बावजूद इन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. ताजा मामला शास्त्री नगर थाना इलाके का है, जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े पटना हाई कोर्ट के वकील जितेंद्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी । घटना राजवंशी नगर मोहल्ले का है । जहाँ घात लगाए अपराधियों ने वकील पर गोली चला दी । गोली लगने के बाद वकील को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दें कि राजधानी पटना में सोमवार को पुलिस मुड़भेड़ में अपराधियों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल की भी गोलीमार हत्या कर दिया था ।
Related Posts
UAPA के तहत मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और लखवी आतंकी टेरर लिस्ट में शामिल
नयी दिल्ली, आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बने नए कानून UAPA के तहत भारत ने चार खूंखार आतंकवादियों को…
पीएम मोदी पहुंचे दिवंगत नेता अरुण जेटली के घर, परिवार को बंधाया ढाढस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के घर पहुंचे। यहां उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली से संबंधित जागरूकता हेतु ऑडियो-वीडियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना, 17 अगस्त 2019 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के जागरूकता हेतु लघु जलसंसाधन विभाग की योजनाओं से…
