पटना : बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में बांसघाट जुटे. यहां से कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने के लिए प्रस्थान किये. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई विधायक और नेता मौजूद थे. बिहार में बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने पहुंचे. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया.
Related Posts
महेंद्र सिंह धोनी BCCI के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गुरूवार को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों (Contract List) की सूची से बाहर कर…
जीविकोपार्जन है मजबूरी, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, मेघौल में मास्क बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
खोदावंदपुर/बेगूसराय. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान को चरितार्थ करने के लिये समाज के अंतिम पायदान पर बैठे गांव की महिलाओं…
बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा, दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा
पटना-गंगा, सोन और पुनपुन नदियों के बढ़ते जलस्तर से पटना जिले के 25 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा…
