बेगूसराय-आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाड़ी में आकर चुपचाप मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंजू वर्मा ने एसीजेएम प्रभात त्रिवेदी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक मंजू वर्मा इजलास में खड़े होते ही बेहोश हो गईं हैं। गौरतलब है कि चेरियाबरियारपुर की पुलिस ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ मझौल कोर्ट में इश्तेहार और कुर्की के लिए आवेदन दिया है. मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद हैं. मंझौल के अनुमंडल न्यायालय में मंजू वर्मा नाटकीय अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची. खबर के मुताबिक मंजू वर्मा ऑटो से कोर्ट पहुंची थीं. आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस लगातार मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने करने के लिए छापेमारी कर रही थी. इससे पहले मंजू वर्मा को पति चंद्रेशेखर वर्मा ने सरेंडर किया था.
Related Posts
गोवा: राजभवन में कलाकारों के सम्मान के साथ संंपन्न हुआ बिहार महोत्सव 2018
गोवा : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और कला संस्कृति निदेशालय, गोवा के तत्वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी…
पटना: SSP मनु महाराज की बड़ी कार्रवाई, बदले गए 156 दरोगा और 2 जमादार
पटना- एसएसपी मनु महाराज ने बड़ी कार्रवाई कर दी है. पटना के अलग—अलग थानों में तैनात 158 पुलिस आॅफिसर्स का…
9 अगस्त को रिलीज होगी सुपर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘Jai Hind’
9 अगस्त को रिलीज होगी सुपर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘Jai Hind’ भोजपुरी सिनेमा के एक और…
