पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पटना स्थित बंगला खाली कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसवाले वापस लौट गए हैं। बंगला खाली कराने पहुंची टीम फिलहाल हाईकोर्ट में दाखिल अपील की कापी लेकर लौट गई है। बंगले के बाहर राजद विधायकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बना हुआ है। ये सभी दिल्ली से तेजस्वी यादव के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पटना के 5 देशरत्न मार्ग पर स्थित बंगले को खाली करवाने के लिए टीम जब वहां पहुंची तो बंगले के गेट पर एक पोस्टर चिपका हुआ मिला। तेजस्वी यादव के बंगले पर जो पोस्टर चिपका हुआ है उसपर लिखा है कि बंगले को खाली कराने के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई है और अपील के अंतिम निष्पादन तक बंगले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इस बीच बंगले के बाहर एकत्र राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। तेजस्वी यादव इस वक्त दिल्ली में हैं।
Related Posts
दानापुर के नासरीगंज स्थित फक्कड़ महतो घाट पर गंगा में नहाते समय अज्ञात युवक डूबा।
दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज स्थित फक्कड़ महतो घाट पर गंगा में नहाते समय एक अज्ञात युवक डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों…
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपनी माँगों के समर्थन मे किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्या जैसे पुरानी पेंशन…
गंगा में स्नान कर रही महिला से दुष्कर्म को अंजाम देने वाले और वीडियो वायरल करने वाले, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पटना- जिउतिया व्रत की पूजा करने के लिए बाढ़ की एक महिला रविवार को 11 बजे दिन में नहाने के…
