पटना : डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाई कोर्ट के निकट डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव, सदस्य राज्य खाद्य आयोग नंद किशोर कुशवाहा सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Related Posts
शिक्षकों को वेतन के लिये भारत सरकार ने दिये 800 करोड़ :- नंदकिशोर यादव
पटना, 23 मई । बिहार विधान सभा लोक लेखा समिति के सभापति और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव ने…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले रवि किशन, बिहार में फिल्म सिटी और भोजपुरी सिनेमा के विकास पर हुई चर्चा
08 मई 2026, पटना। गोरखपुर के सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट…
अनूप इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबिलिटेशन के द्वारा लंच एंड लर्न कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया
पटना में आज मुख्य वक्ता के रूप में दे दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशीष रास्तोगी ने इस में सफल…
