डॉक्टर्स दिवस पर चिकित्सकों ने पर्यावरण संरक्ष्ण को लेकर किया वृक्षा रोपण

डा.आर.लाल जी

लखीसराय/बिहार :-  रॉटरी क्लब लखीसराय के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के उच्च विद्यालय शहुर में डॉक्टर्स दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

समारोह का उद्घाटन रॉटरी क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट डॉ0 रामानुज सिंह ने किया 

आयोजित समारोह का उद्घाटन रॉटरी क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट डॉ0 रामानुज सिंह, नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मति पुष्पा सिंह, सचिव डॉ0 सन्तोष कुमार ,पूर्व प्रसिडेंट डॉ0 अरुण कुमार,डॉ0 अनन्त शंकर,डॉ0 एच् एन भारती, प्रशांत राय, अरविन्द कुमार भारती,रोटेरिन अमरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर डॉ0 रामानुज प्रसाद ने डॉक्टर्स दिवस की शुभकामना देते हुए रॉटरी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनहित में किये जा रहे कार्य की चर्चा की साथ ही लखीसराय में भी ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन करने की बात कही।

दूसरी ओर प्रदूषण से बचाव कार्य के लिए वृक्षारोपण कर प्रदूषण मुक्त बातावरण बनाने की अपील की। वही वितीय वर्ष 2019 – 20 के लिए वृक्ष रोपण के साथ जनहित कार्य का शुभारम्भ करने की बात अध्यक्षा श्री मति पुष्पा सिंह व सचिव डॉ0 सन्तोष कुमार के द्वारा क्लब के सम्बंध में तथा क्लब के द्वारा किया जाने वाला कार्य को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ज

बकि उच्च विद्यालय शहुर में दर्जनो बृझों को लगाकर वृक्षारोपण किया गया। मौके पर डॉ0 आर लाल गुप्ता,रोटेरियन पंकज,रवि कुमार,राकेश कुमार ,पैक्स अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह, रोटेरियन प्रशांत राज, नरेश प्रसाद शर्मा, विनोद कुमार शर्मा के साथ हीं विधालय परिवार के शिक्षक व शिक्षिकाऐं सहीत दर्जनो लोग मौजूद थे।

                                                                                                                               विज्ञापन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *