पटना-पचरुखी चीनी मिल की जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासन व पुलिसिया कार्रवाई से नाराज बड़हरिया के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मिलते ही समर्थक हैरान हो गए। कहा जा रहा है कि पचरुखी में प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध बड़हरिया विधायक ने अपना इस्तीफा रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंपा, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। जेडीयू के मीडिया संयोजक निकेशचंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने विधायक को क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन गलती करेगा तो कार्रवाई होगी। जेडीयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक का मोबाइल बंद आ रहा है, उनके इस्तीफा देने व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे स्वीकार नहीं करने की जानकारी भी मिल रही है।
Related Posts
मुज़फ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला: अब आया बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति का नाम
मुजफ्फरपुर- बालिका गृह यौन उत्पीडन मामले में बालिका गृह के गिरफ्तार एक कर्मचारी की पत्नी ने समाज कल्याण मंत्री मंजू…
कालाजार के मामलों में 50 प्रतिशत की आयी है कमी
बिहार पत्रिका /पारस नाथ ग्लोबल टीम ने किया विभिन्न पीएचसी का मुआयना कम्युनिटी से भी की बातचीत, पहले से स्थिति…
जियS हो बिहार के लाला….पटना के आदर्श को मिला गूगल में 1.16 करोड़ का पैकेज
पटना-बिहार के आदर्श शर्मा को गूगल ने 1.16 करोड़ रुपए एनुअल पैकेज सैलरी पर नौकरी दी है। आदर्श, राजधानी पटना…
