बिहार पत्रिका डेस्क. छठ पर्व की बहुत अधिक मान्यता है. छठ का महापर्व 11 नवंबर से शुरु हो गया है. छठ पर्व चार दिन तक चलेगा. इस त्योहार का महत्व बेहद अधिक है, आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक व्यक्ति को छठ पर्व पर छुट्टी नहीं मिली तो उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. जहां आज के समय में जॉब और नौकरी के लिए लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ छठ पर्व में हिस्सा लेने के लिए रोहित आनंद ने नौकरी से रिजाइन दे दिया. दरअसल सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के त्रिलोचक गांव के रहने वाले रोहित आनंद नोएडा में PAYTM (पेएटीएम) कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्य कर रहे थे. इस बार छठ पर्व के अवसर पर उन्होंने घर जाने के लिए कंपनी के मैनेजर को मेल किया. लेकिन कंपनी के मैनेजर ने रोहित आनंद को छुट्टी देने से इंकार कर दिया.जिसके बाद रोहित आनंद को इस बार की जानकारी मिली की उनकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. रोहित आनंद की तनख्वाह 1.60 रुपए थी. जैसे ही ये बात ऑफिस के साथ कर्मचारियों और बाकि लोगों को पता चली सब यह बात जानकर हैरान रह गये. जैसे ही रोहित ने ये बाद अपने घऱ वालों को बताई तो उन्होंने भी उनका साथ दिया. और कहा कि चलो अच्छी बात है सब मिलकर छठ पर्व एक साथ मनाएंगे.रोहित आनंद के करिबियों का कहना है कि वह हमेशा से परिवार से साथ छठ मनाते आये हैं. उनके जीवन में कभी ऐसा अवसर नहीं रहा जब उन्होंने परिवार के साथ छठ पर्व न मनाया हो. रोहित के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की योग्यता पर पूर्ण विश्वास है वह आज नहीं तो कल दूसरी नौकरी तलाश लेगा.
Related Posts
कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. कांग्रेस के सचिव…
अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के स्मृति स्थल…
एसपी के कुशल नेतृत्व में शीर्ष नक्सली के तीन सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार।
एसपी के कुशल नेतृत्व में शीर्ष नक्सली के तीन सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार। जमुई ब्यूरो, अजीत कुमार बिहार झारखंड…
