बिहार पत्रिका डेस्क. छठ पर्व की बहुत अधिक मान्यता है. छठ का महापर्व 11 नवंबर से शुरु हो गया है. छठ पर्व चार दिन तक चलेगा. इस त्योहार का महत्व बेहद अधिक है, आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक व्यक्ति को छठ पर्व पर छुट्टी नहीं मिली तो उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. जहां आज के समय में जॉब और नौकरी के लिए लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ छठ पर्व में हिस्सा लेने के लिए रोहित आनंद ने नौकरी से रिजाइन दे दिया. दरअसल सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के त्रिलोचक गांव के रहने वाले रोहित आनंद नोएडा में PAYTM (पेएटीएम) कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्य कर रहे थे. इस बार छठ पर्व के अवसर पर उन्होंने घर जाने के लिए कंपनी के मैनेजर को मेल किया. लेकिन कंपनी के मैनेजर ने रोहित आनंद को छुट्टी देने से इंकार कर दिया.जिसके बाद रोहित आनंद को इस बार की जानकारी मिली की उनकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. रोहित आनंद की तनख्वाह 1.60 रुपए थी. जैसे ही ये बात ऑफिस के साथ कर्मचारियों और बाकि लोगों को पता चली सब यह बात जानकर हैरान रह गये. जैसे ही रोहित ने ये बाद अपने घऱ वालों को बताई तो उन्होंने भी उनका साथ दिया. और कहा कि चलो अच्छी बात है सब मिलकर छठ पर्व एक साथ मनाएंगे.रोहित आनंद के करिबियों का कहना है कि वह हमेशा से परिवार से साथ छठ मनाते आये हैं. उनके जीवन में कभी ऐसा अवसर नहीं रहा जब उन्होंने परिवार के साथ छठ पर्व न मनाया हो. रोहित के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की योग्यता पर पूर्ण विश्वास है वह आज नहीं तो कल दूसरी नौकरी तलाश लेगा.
Related Posts
मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा जल-जीवन-हरियाली यात्रा कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन
बिहार पत्रिका/पप्पु पूर्वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज दिनांक 12.12.2019 (गुरूवार) को राजनगर अंचल के सिमरी पंचायत…
पटना: नाले में गिरे दीपक का 46 घंटे बाद भी पता नहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
पटना: पुनाईचक मोहनपुर संप हाउस के नाले में गिरे दीपक का 45 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है। दीपक की…
दानापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
दानापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना चांदमारी छितनावा मुख्य मार्ग की है, जहां उड़ान…
