पटना। राजद सुप्रिमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। पार्टी कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान दर्जनों लोगों से तेजप्रताप मुलाकता कर उनका दुख- दर्द सुना। रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। तेजप्रताप ने कहा कि मेरे लिए जनता ही सबकुछ है। अभी तो पटना में जनता दरबार लगा है। आगे में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ और पूरे बिहार में जनता दरबार लगाऊंगा। पटना आने में लोगों को परेशानी होती है। कोई बस से आता है तो कोई ट्रेन से। इसमें गरीब जनता को पैसे खर्च करना पड़ता है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा, जिससे उन्हें अपनी परेशानी बताने के लिए पटना न आना पड़े। कहा कि जनता ही सबकुछ है। अभी पार्टी की कमान मेरे पास नहीं है। पार्टी की कमान मिले तो मैं उसे भी संभालूंगा। असल पार्टी तो जनता है। जनता की कमान संभाल रहा हूं
Related Posts
आज दरौंदा में सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
आज दरौंदा में सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आज सुबह हुई बैठक…
लालू प्रसाद पर अब गिरी बड़ी गाज, ED ने सील किया निर्माणाधीन मॉल
पटना-लालू प्रसाद के परिवार पर लगातार मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। अभी हाल ही में पारिवारिक कलक की वजह…
भोजपुरी कलाकार संघ ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जलाया पोस्टर, अभिनेता ने भोजपुरी भाषा को बताया था ट्टटी
पटना। भोजपुरी कलाकार संघ ने आज पटना के कारगिल चौक पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का…
