पटना। राजद सुप्रिमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। पार्टी कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान दर्जनों लोगों से तेजप्रताप मुलाकता कर उनका दुख- दर्द सुना। रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। तेजप्रताप ने कहा कि मेरे लिए जनता ही सबकुछ है। अभी तो पटना में जनता दरबार लगा है। आगे में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ और पूरे बिहार में जनता दरबार लगाऊंगा। पटना आने में लोगों को परेशानी होती है। कोई बस से आता है तो कोई ट्रेन से। इसमें गरीब जनता को पैसे खर्च करना पड़ता है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा, जिससे उन्हें अपनी परेशानी बताने के लिए पटना न आना पड़े। कहा कि जनता ही सबकुछ है। अभी पार्टी की कमान मेरे पास नहीं है। पार्टी की कमान मिले तो मैं उसे भी संभालूंगा। असल पार्टी तो जनता है। जनता की कमान संभाल रहा हूं
Related Posts
राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ बने लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता
जनता दल (यूनाईटेड) ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ को लोकसभा में जदयू संसदीय दल का नेता बनाया गया…
बिहार पत्रिका एक्सक्लूसिव – पूर्व सांसद पप्पू यादव का बड़ा हमला, पटनावासियों को जानवर समझते हैं बीजेपी नेता, धूर्त हैं सुशील मोदी और अरुण सिन्हा
पारसनाथ की रिपोर्ट पटना जलजमाव के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और सरकार की नींद उडा कर रख…
“मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे” शाटगन ने भाजपा से दशकों पुरानी दोस्ती खत्म की
शत्रुध्न सिन्हा ने बीजेपी छोड़ने का किया एलान-‘तेरी महफिल में बस अब हम न होंगे। भाजपा के बागी नेता और…
