उत्तर कश्मीर के उरी नगर में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बल के एक बटालियन मुख्यालय पर हमला किया। जिसमे 17जवान शहीद हो गए | यह हाल के वर्षों में सेना पर होने वाले भीषण हमलों में से एक है। आतंकवादियों द्वारा शिविर पर हमला करने के बाद विस्फोट एवं गोलीबारी शुरू हो गई। शिविर पर हमला सुबह चार बजे शुरू हुआ। शिविर श्रीनगर से 102 किलोमीटर दूर उरी नगर स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ मीटर दूर स्थित है।सूत्रों ने बताया कि डोगरा रेजीमेंट के जवान एक टेंट में सो रहे थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग ने आसपास के बैरकों को अपनी चपेट में ले लिया। आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। हमले में 19 अन्य कर्मी घायल हो गए। हमले में शामिल चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
Related Posts
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के द्वारा पी.एल.एफ.एस. के लिए एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
पटना 07.01.2025 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे. सं. प्र.), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के द्वारा…
अंधेरे में रखकर पीठ में घोंपा छुरा, सुनिये क्या कह रहे हैं महागठबन्धन के बागी
पटना:- बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान महागठबंधन से बाहर होने के बाद आज विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
अनुभव की बात,अनुभव के साथ – समाचार प्रसारित करने के क्षेत्र की क्रांति है “पोर्टल”
अनुभव की बात,अनुभव के साथ – समाचार प्रसारित करने के क्षेत्र की क्रांति है “पोर्टल” # अनुभव वक्त के साथ…
