विशेष परिस्थितियों में जौ या राई खा कर यात्रा कर सकते है, पढ़ें 15 जनवरी शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक15/01/2021दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत्:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:42
सूर्यास्त:-शायं 05:18
ऋतु:-शिशिर
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-प्रातः08:06 तदुपरांत तृतिया
नक्षत्र:-धनिष्ठा
योग:-सिद्धि
करण:-कौलव08:06 तक प्रातः तदुपरांत तैतिल
अमृतमुहूर्त:-प्रातः 09:31से 10:50 तक
राहुकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-विशेष परिस्थितियों में जौ या राई खा कर यात्रा कर सकते है।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज शैक्षिक कार्यों में मनोनुकूल सफलता संभव है।गुरु समान व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। रुपए-पैसों के मामले में दिन उत्तम रहेगा। स्थायी लाभ मिल सकता है। यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।व्यवहारिक पक्ष को मजबूत करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज व्यापार व व्यवहार में आप पूरे दिन व्यस्त रह सकेगें। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। रुपए-पैसों के मामले में आज का दिन उत्तम रहेगा। मध्यम लाभ के ययोग बन रहे है।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन:- आज व्यापार व नौकरी में असपको कार्य करने में उत्साह व स्फूर्ति महसूस होगी।
आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।पारिवारिक समस्याओं का निदान संभव है। मंगल कार्यों का समायोजन भी आप से संभव है। मिलजुल कर कार्य करने से काम बहुत आसान हो जाएगाआर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास में आप पूर्णतयः सफल व्यक्ति होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक उन्नति में द्रुत गति दिखेगी। लेक‍िन आपका आशावादी व आध्यात्मिक स्वभाव आज आपके लिए सहायक बनेगा। धन लाभ के लिए अच्छा समय है। यात्रा के सुंदर योग हैं।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपके व्यवहार व मिलनसार स्वभाव नए संपर्क बन सकेंगे।। सभी रिश्तों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे जो कि कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन समृद्धि बढ़ने का योग है।यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आप भक्ति भाव से ओत -प्रोत शांतिप्रिय व सद्भावना पूर्ण रहेंगे। न्यायाधीश की तरह आज आप निष्पक्ष रूप से अपने विचारों को रखेंगे । जिससे आप की उन्नति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम लाभकारी समय है। आपका साहस लक्ष्य प्राप्ति कराने में सहायक होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या व्यवसाय में विस्तार करना चाहते हैं तो उनके ल‍िए शुभ समय है। आज समय आपके ऊपर पूरी तरह मेहरबान हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ की बहुत अच्छी संभावना बनती है। भूमि निवेश से समृद्धि होगी व्यापर में खर्च भी बढ़ सकते है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज अच्छा समय है। परोपकार की भावना के साथ ईमानदारी से काम करेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने विरोधी की मदद के लिए भी आप तैयार रहें।रुपए-पैसों के मामले में बहुत अच्छा समय है। जितना प्रयास करेंगे उतना लाभ होगा।यात्रा से दूना लाभ संभव हैं।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज का समय आपके लिए व्यवहारकुशल व मिलनसार व्यक्तित्व के लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित हो सकता है।पशु धन की वृद्धि होगी।पारिवारिक कलह से मन व्यथित रह सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज व्यापार मन्द हो सकता है। ईमानदारी से काम करने के बाद भी मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से मन में हताश व अशांत रहे संभव है ।लेक‍िन बढ़े हुए खर्चे के साथ भगवत कृपा भी प्राप्त होगी। मानसिक शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।यात्रा से लाभ संभव है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तरफ रूझान रहेगा। वैचारिक समृद्धि व निष्पक्ष व्यवहार के द्वारा समाज में मान-सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे।आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सभी प्रयास सार्थक रहेंगे।यात्रा के सुखद योग हैं।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज व्यापार व नौकरी में यथोचित लाभ संभव है।पारिवारिक सहयोग से रुके व लम्बित कार्यों में द्रुतगति आयेगीं। कानूनी कार्यों में सफलता के प्रबल योग सम्भव हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

।। वास्तु टिप।।

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाने से सुख-शान्ति आती है। इसके अलावा ऐसा करने से वंश की वृद्धि होती है।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री राम कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment