विश्व को कोविड महामारी से निजात हेतू हवन-पूजन का हुआ आयोजन

बीते साल की अपेक्षा करोना महामारी इस साल और भी तेजी से देश दुनिया में अपना पाँव पसार रही है। समाचार पत्रों एवं कई मीडिया श्रोतों के माध्यम से यह जानकारी लगातार मिल रही है कि इस बार करोना वायरस का कहर हवा के द्वारा भी फैल रहा है। इस महामारी के कारण आमजनता, बच्चे, बुढे, जवान, महिलाए, पुरुष वर्ग त्राहिमाम्ं त्राहिमाम्ं कर रहे है। कोई भी अपने आप को सुरक्षित मह्सूस नही कर पा रहा है। हवा मे फैले दूषित वायरस को जल्द से जल्द हटाया जाना जरूरी है।

ऐसे वक़्त मे पटना बिहार की एक संस्था विज्योती सोशल वेलफेयर & एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा कंकडबाग़ स्थित रेंटल फ्लैट इलाके में भव्य हवन कार्यक्रम के साथ साथ लोगो मे जागरुकता फैलाने हेतु मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोविड महामारी से निजात हेतू संस्था के द्वारा हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष नवनीत विजय ने कहा की हमारी संस्था इस महामारी मे हमेशा से लोगो मे जागरूकता फैलाने मास्क, सेनिटाइजर के अलावा जो भी संसाधन उपयोग मे लाये जाते है। उसके बारे मे विस्तृत जानकारी लोगो तक पहुचाने का कार्य कर रही है। हवन पूजन का विधिवत पुजा पाठ पंडित श्रवण कुमार मिश्रा द्वारा समपन्न की गई।
इसमे संस्था के तमाम सदस्य भी अपनी अपनी जगहो पर रह्ते हुए, आमजन को हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे है। हवन कार्यक्रम के आयोजन मे मुख्य रूप से संस्था के मुख्य संरक्षक डा0 वी. के. सिन्हा, संरक्षक अमित कुमार चौरसिया, सचिव सौरभ जयपुरियार, उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रिया के अलावा आदित्य नारायण लाल, रश्मि लाल, ज्योति सिन्हा, अंकिता जयपुरियार, विकास कुमार, प्रेम रंजन एवं इलाके के कई गण्यमान्य लोगों ने भी शिरकत की।

Related posts

Leave a Comment