WJAI सीवान जिला कमिटी गठित, अभिषेक हुए अध्यक्ष तो राकेश हुए सचिव

22 नवंबर, 2022, सीवान। जिले में सर्वसम्मति से वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया की जिला इकाई का गठन कर लिया गया है।

उक्त घोषणा करते हुए WJAI के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी ने बताया कि संगठन विस्तार के क्रम में सीवान जिले के लिए अभिषेक श्रीवास्तव (अभी भारत) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सचिन राज (बिहार न्यूज एक्सप्रेस) को उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी (नारद मीडिया) को सचिव, साकिब अहमद (लाइव 10) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

श्री बागी ने बताया कि अभी 3 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं जिनमें प्रसेनजीत चौरसिया (नारद मीडिया), निरंजन कुमार (आशा न्यूज), सरफराज अहमद (न्यूज इंडिया तक) शामिल हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
उक्त जानकारी एसोसिएशन के सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी।

Related posts

Leave a Comment