डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वेब पोर्टल न्यूज़ फैक्ट डॉट इन के संपादक संजय कुमार पांडेय पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार

डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वेब पोर्टल न्यूज़ फैक्ट डॉट इन के संपादक संजय कुमार पांडेय पर हमला करने वाला हुआ गिरफ्तार


छपरा : नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत में 25 सितम्बर को डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वेब पोर्टल न्यूज़ फैक्ट डॉट इन के संपादक संजय कुमार पांडेय पर हमला करने वाले को सोमवार को खैरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारीनुसार 21 सितम्बर को खैरा थाना परिसर मे नगरा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार तथा खैरा थानाध्यक्ष द्वारा भूमि विवाद सम्बन्धी जनता दरबार लगा था जिसमे खैरा पंचायत के वार्ड 12 में कन्हैया सिंह द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला ग्रामीणों ने उजागर किया था।न्यूज प्रकाशन के बाद अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार एवं खैरा थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार सिंह द्वारा रोक लगाया गया। इस न्यूज के प्रकाशन से नाराज उक्त व्यक्ति ने पत्रकार संजय कुमार पांडेय पर जान मारने की नीयत से 25 सितम्बर को उनके घर पर जाकर उनपर हमला किया।उसके बाद सारण जिले के सभी पत्रकारों एवं राज्य तथा देश स्तर के पत्रकार संघो के प्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल द्वारा सारण पुलिस कप्तान हरकिशोर राय से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्यवाई करते हुए थानाध्यक्ष खैरा को गिरफ्तारी का निदेश दिए। थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार सिंह एवं केस के आई ओ ए एस आई मिथिलेश कुमार द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उक्त व्यक्ति को सोमबार के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त व्यक्ति खैरा ग्राम निवासी स्व रामप्रवेश सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह बताए जाते है।
न्यूज फैक्ट परिवार के तरफ से सारण जिला कप्तान हरकिशोर राय एवं खैरा थानाध्यक्ष तथा पुलिस कर्मियों को आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *