पटना। बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से परिषद् की अपनी सदस्यों सहित प्रदेश की सभी महिलाओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के त्याग और संघर्ष के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए प्रत्येक 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। समाज और राज्य के विकास में हमारी आधी आबादी की महत्ता को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अनेक अभिनव प्रयोग किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि क्षेत्रों में महिलाओं को केंद्र में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी जिसके काफ ी सकारात्मक परिणाम आए और देश के विभिन्न राज्यों ने उसका अनुकरण किया। यह हमारे राज्य के लिए अत्यंत गौरव की बात है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम है। जेंडर इक्वालिटी टुडे फ ॉर ए सस्टेनेबल टुमारो यानी मजबूत भविष्य के लैंगिक समानता जरूरी है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन तथा विधान परिषद् की सदस्या रोजिना नाजिश, कुमुद वर्मा, निवेदिता सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
Related Posts
स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 1652 यात्रियों से 3.62 लाख जुर्माना की वसूली
पटना। पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने हेतु हर संभव कदम उठा रही है और…
जदयू से राज्यपाल कोटे से मनोनयन नहीं होने से कायस्थ समाज मे रोष- सुमीत श्रीवास्तव
कायस्थों के उत्थान के लिए सदैव कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव ने…
कलम क्रांति की शुरुआत
200 छात्रों ने किया सामूहिक रक्तदान व 150 छात्रों ने अंगदान अनूप नारायण सिंह पटना 10 जनवरी :-वेद व कुराण…