प्रदेश इंटक अध्यक्ष के नेतृत्व में इंटक के श्रमिकों द्वारा कांग्रेस के साथ जोरदार प्रदर्शन

पटना 21जुलाई 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिहार इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में इंटक श्रमिको का प्रदर्शन गांधी मैदान कारगिल चौक से निकला। सैकड़ों की तादाद में इंटक समर्थक मजदूरों ने सोनिया गांधी को केंद्र सरकार द्वारा ED कार्यालय में बार बार बुलाने और घंटो तक बैठाने का विरोध कर रहे थे।

चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा की सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नही है ऐसे हालात में ED की पूछताछ घर पर भी की जा सकती थी। चंद्रप्रकाश सिंह ने केंद्र सरकार पर दुश्मन की तरह व्यवहार करने की बात कही, और कहा की अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी एक तरफ जहां महंगाई चरम पर है। वही केंद्र सरकार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को प्रताड़ित करने में लगी है। जिसका इंटक पुरजोर विरोध करती है।

उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से इंटक महामंत्री सर्व नंदन मंडल, आलोक पांडे, रामकुमार झा, प्रभात सिन्हा टी के सिंह, दिनेश पांडे सहित सैकड़ों की तादाद में इंटक श्रमिक नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिन्हे प्रशासन द्वारा गांधी मैदान कैंप जेल रखा गया। उक्त आशय की जानकारी इंटक प्रवक्ता सह सचिव के के काश्यप ने दीl

Related posts

Leave a Comment