विवेक विद्यालय मे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी गोविन्दन स्वामी को दी गई विदाई……..

कभी-कभी कुछ कार्य अच्छे सन्देश और समाज में एकरूपता लाने के उद्देश्य से भी किया जाता है। ऐसे कुछ कार्य मिसाल बन जाते हैं।

जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर का विवेक विद्यालय जो अपने चतुर्थ कर्मचारी की सेवानिवृति के अवसर पर उन्हें ससम्मान रूप से विदाई दी। विवेक विद्यालय मे 32 वर्षो से कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी गोविन्दन स्वामी (माली) को विद्यालय कर्मचारीयों ने विद्यालय परिवार की ओर से उनकी सेवानिवृति के अवसर संयुक्त रूप से विदाई दी।

उक्त अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. आशा सिंह ने गोविन्दन को पुष्प गुच्छ, तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *