विधायक ने किया बुथ अध्यक्षों एवं सप्त ॠषियों को सम्मानित

पटना :- रविवार को विधायक कुम्हरार विधानसभा एवं उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ के नेता अरुण कुमार सिन्हा के द्वारा भाजपा कंकड़बाग दक्षिण मंडल के बुथ अध्यक्षों एवं सप्त ऋषियों को सम्मानित किया गया।

मंच संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष एवं भाजपा कंकड़बाग दक्षिण मंडल के प्रभारी रवि सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment