शनिवार को उड़द या तिल अथवा अदरक खा कर बाहर निकलें मंगल होगा, पढ़ें 24 जुलाई शानिवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक24/07/2021 दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम )

शक संवत:-1943(प्लव नाम )‎

सूर्य:-उत्तरायण

सूर्योदय:-प्रातः05:20

सूर्यास्त:-शायं 06:40

ऋतु:-वर्षा

माह:-आषाढ़

पक्ष:-शुक्ल

तिथि:-पूर्णिमा प्रातः08:08 तक तदुपरान्त प्रतिपदा

नक्षत्र:-उत्तराषाढ़ा

योग:-विष्कुम्भ

करण:-प्रथम बव तदुपरांत बालव

राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक

शुभमुहूर्त:-प्रातः07:02से 08:44 तक

दिशाशूल:-पूर्व

शुभदिशा:-पश्चिम

दिशाशूल बचाव:-शनिवार को अदरक, उड़द या काला तिल खा कर घर से बाहर निकलें।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-

आज शुभ योग हैं। सभी कार्य पूरे होंगे,दिन काफी व्‍यस्‍ततम रहेगा। थकान का अनुभव होगा। आज कोई भी ऐसा कार्य हाथ में न लें, जिसको लेकर आपके मन में जरा भी संदेह हो।

राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष:-

आज आपको मान-सम्‍मान और पद प्रतिष्‍ठा का लाभ होगा। रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और व्यवसायिक कार्य पूर्ण होंगे।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

मिथुन:-

आज का दिन व्‍यस्‍तता के साथ सुरुवात होगी। स्थिर संपत्ति को ले कर चिंतित हो सकतें है। आज आप परिवार के किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क:-

आज विशेष सन्मान व उत्‍तम संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आपके हाथ में आय और व्‍यय दोनों बराबर मात्रा में होते नजर आएंगे।

राशिरत्न:-मोती

 

सिंह:-

आज भाग्‍य वृद्धि में होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम में इजाफा हो सकता है, कोई नई व महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी उठानी पड़ सकती है।

राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या:-

आज आपको कुछ लोगों की मदद करनी पड़ सकती है। इससे भी लाभ ही होगा और आपको पुण्‍य की प्राप्ति होगी। ऐसे लोग आगे आपके काम आएंगे।

राशिरत्न:-पन्ना

 

तुला:-

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष का भाव होगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा।

राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

वृश्चिक:-

आज का दिन आपके लिए उपयोगी साबित होने वाला है। बहु प्रतीक्षित योजनाएं आज शुरु हो सकती है। किसी की सलाह से आज आपको लाभ हो सकता है।

राशिरत्न:-मूँगा

.

धनु:-

आज आपको रुपये-पैसे के साथ करियर के मामलों में भी लाभ होगा। अगर आप व्‍यापारी हैं तो किसी डील में मुनाफा हो सकता है ।

राशिरत्न:-पुखराज

 

मकर:-

आज आपके कार्य व्यवसाय में अधिक व्‍यस्‍तता रहेगी। व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

राशिरत्न:;नीलम

 

कुंभ:-

आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि व परिवार को सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी। शत्रु परास्‍त होंगे और व्‍यापार में भी खासा लाभ होगा।

राशिरत्न:-नीलम

 

मीन:-

आज लाभ का योग बन रहा हैं,सभी कार्य भी पूर्ण होंगे। वरिष्‍ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा और परिवार में हर्ष छाया रहेगा।

राशिरत्न:-पुखराज

 

।। तिथि विशेष।।

आज स्नान दान की गुरु पूर्णिमा तिथि है। आज व्यास पूर्णिमा है आज के दिन शिष्य अपने अपने गुरु जनों का पूजन, वंदन, स्मरण यथा शक्ति द्रव्यदान , वस्त्रदान,अन्न दान आदि करके अक्षुण पूण्य के भागी बनते है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता

श्रीधाम श्री अयोध्या जी

संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment