15 अप्रैल तक लग जाएंगे सभी मेनहोल के ढक्कन-तारकिशोर

पटना। विप सदस्य रामचंद्र पूर्वे द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजधानी के वैसे मेनहोल जिनपर ढक्कन नहीं है उस पर 15 अप्रैल तक ढक्कन लगा दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों में मेनहोल की मरम्मती के लिए पटना नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया है। नगर निगम पटना द्वारा मेनहोल की मरम्मति के लिए सभी वार्ड को 3-3 लाख रुपया की निधि उपलब्ध करा दी गयी है। मुख्य स्थानों के क्षतिग्रस्त मेनहोल की मरम्मति का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *