मंत्रियों और नेताओं से धनी यह गाँव है वर्षों से उपेक्षित

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, मधुबनी जिला के लदनियां के कुम्हरखत पंचायत के मोतनाजे गांव के निवासी हैं। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय इसी प्रखंड के ठाढ़ी गांव के निवासी हैं। बिनोदा नंद झा एवं संजय झा भी मधुबनी जिला से ही मंत्री हैं। परन्तु इस जिला का कुम्हरखत पंचायत आज भी उपेक्षित है।

लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढा, दोनवारी, जानकीनगर, मोतनाजे, महुलिया के गांवों एवं खेतों में नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक बार फिर नेपाली गागन नदी तांडव मचाना शुरू कर दिया है।

देखें विडियो

बाढ़ के विनाशक स्थिति को देखकर लोग आशंका के साये में जी रहे हैं। कई लोग घर में पानी होने के कारण अपने घरों को छोड़कर दुसरे के घरों में शरण ले रखें हैं। मवेशियों को विद्यालय में बाँधा जा रहा है। लोगों के समक्ष भोजन एवं पशु चारा का अभाव हो गया है। यहां के लोग विगत एक महीने से बाढ़ की त्रास्दी झेल रहें हैं, परंतु प्रशासन के लोग सुधि लेने तक नहीं पहुंचे हैं।

आपको बताते चलें कि बाढ़ की उत्पन्न समस्या के संबंध में पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव लगातार आवाज उठा रहे हैं, स्थानीय लोग मीडिया के माध्यम से भी लोगों की समस्या को सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु सरकार एवं प्रशासन दोनों आम आवाम की चिंता छोड़ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है।

मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *