राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक देश में 71 करोड 65 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये

PATNA, SEP 4 (UNI):- Benificiaries wait for their turn in a queue to get a shot of COVID-19 vaccine at SKM hall in Patna on Saturday. UNI PHOTO-33U

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 71 करोड 65 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। पिछले 24 घंटों के दौरान 86 लाख 51 हजार से अधिक टीके लगाये गये। इसी दौरान 43 हजार से अधिक नये मामलों की पुष्टि हुई। कल 40 हजार रोगी स्‍वस्‍थ हुए। कल ही 338 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

अब तक तीन करोड 23 लाख रोगी इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर 97 दशमलव चार-आठ प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में तीन लाख 93 हजार से अधिक रोगियों का इलाज चल रहा है। कल 18 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक 53 करोड 68 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

साभार : NewsOnAir