मंगलवार को गुड़ खा कर कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 10 अगस्त मंगलवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 10/08/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:30
सूर्यास्त:-शायं 06:30
ऋतु:-वर्षा
माह:-श्रावण
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितीया
नक्षत्र:-मघा
योग:-परिघन
करण:- बालव तदुपरान्त कौलव
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:06से 01:45तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- आज कार्य हेतु गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। थकान महसूस होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें। शैक्षणिक व शोध इत्यादि कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन :-
आज अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
आज पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी पस्त होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अशुभ समय। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :-
आज संभव है कि स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज घर में तनाव रह सकता है। चिंता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आजकिसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती है।
आज भौम दुर्गा व्रत है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment