मंगलवार को गुड़ खाकर कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 3 अगस्त मंगलवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 03/08/2021दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:25
सूर्यास्त:-शायं 06:35
ऋतु:-वर्षा
माह:-श्रावण
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-रोहिणी
योग:-ध्रुव
करण:-प्रथम विष्टि तदुपरान्त बव
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न12:07 से 01:47 तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज आप गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

🐂 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज नए मित्रों से व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको निश्चय ही व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप विवेक से कार्य करें निश्चय ही स्थिरलाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें।
राशिरत्न:-मोती

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी कानूनी बाधा दूर होगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको यात्रा, से व नौकरी मनोनुकूल लाभ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।
राशिरत्न:;हीरा,या ओपल

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आप व्यापार मेंजोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।
राशिरत्न:-पुखराज

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
राशिरत्न:-नीलम

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। व्ययवृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज भौम प्रदोष व्रत है। देवी दर्शन व श्रीधाम श्री अयोध्या जी मे हनुमानगढ़ी श्री हनुमानजी का दिव्य दर्शन ,श्री रामजन्मभूमि दर्शन पूजन ।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment