दर्पण देख कर या पुष्प सूंघ कर यात्रा करें, पढ़ें 8 फरवरी सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 08/02/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:31
सूर्यास्त:-शायं 05:29
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-द्वादशी
नक्षत्र:-मूल
योग:-हर्षण
करण:-कौलव
अमृतमुहूर्त :-प्रातः 06:42 से 08:06 तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघ कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज परिवार से प्रेम संबंध प्रबल होंगे। कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :- आज व्यापर में या नौकरी में कार्य के विस्तार की योजना बन सकती है। संत-समागम होगा। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज आपका व्यापार अच्छा रहेगा। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज स्थायी संपत्ति के मामले काफी हद तक सुलझ सकेगा। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :- आज भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- आज दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। विकास की योजनाएं बनेंगी। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- आज जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ : -आज किसी नए कार्य में भाग लेने के योग नबी सकते हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- आज स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज वैष्णों की एकादशी है।

।।वास्तु टिप।।
जेट पम्प की बोरिंग मकान के उत्तर-पूर्व दिशा में करानी चाहिए।

।इति शुभम्।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment