घी, दलिया अथवा पान खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 7 फरवरी रविवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 07/02/2021 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:31
सूर्यास्त:-शायं 05:29
ऋतु:-शिशिर
मास:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-ज्येष्ठा
योग:-व्याघात
करण:-बव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:52से 12:15 तक
राहूकाल:-शायं 04:30 से06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल परिहार:-आज घी, दलिया,अथवा पान खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आप अपने अथक मेहनत प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के फलीभूत होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज किसी बड़े नए कार्य के जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज व्यापर में नएपन से मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व लाभकारी होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यर्थ विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपकी राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी सहयोग से आपकी सकारात्मक सोच बनेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज कचहरी व जमानत के कार्य टालें, बाकी व्यापर सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज यात्रा, नौकरी व निवेश आपके मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज व्यापारिक सहयोगियों से नए अनुबंध होंगे। यात्रा से कष्ट संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज नौकरी तथा व्यापर में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लापरवाही से काम न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आपको परीक्षा आदि शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें, इससे दरिद्रता आती है और निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है।घर मे वास्तविक फूल रखें।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क
सूत्र:—–9044741252

Related posts

Leave a Comment