आज आप अपने घर से जीरा या दही खा कर निकलें मंगल होगा, पढ़ें 28 जनवरी गुरुवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 28/01/2021 दिन गुरुवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:37
सूर्यास्त:-शायं 05:23
ऋतु:-शिशिर
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-पूर्णिमा
नक्षत्र:-पुष्य
योग:-प्रीति
करण:-विष्टि
लाभमुहूर्त:- मध्याह्न12:15 से 01:35 तक
राहूकाल:-मध्याह्न 01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल परिहार:-आज आप अपने घर से जीरा या दही खा कर निकलें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। व्यापर में स्थान परिवर्तन के योग संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। यदि आप सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रह सकता है। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर- गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्या गृह-प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज दिन के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज  आपका व्यापार उत्तम लाभ देगा। शेष समय संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रत‍ियोग‍िता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेक‍िन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

शौचालय को छोड़ के शेष घर मे सभी जगहों पर सप्ताह में एक दिन पंचगव्य का छिड़काव करने से वास्तु दोष जा शमन होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम
श्री अयोध्या जी
संपर्क:-9044741252

Related posts

Leave a Comment