आज आप दर्पण देख कर या पुष्प सूँघ कर घर से प्रस्थान करें मंगल होगा, पढ़ें 18 जनवरी सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक18/01/2021दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:41
सूर्यास्त:-शायं 05:19
ऋतु:-शिशिर
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-पंचमी प्रातः09:15 तक तदुपरान्त षष्ठी
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद
योग:-परिघ
करण:-प्रातः09:15 तक बालव तदुपरान्त कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:51 से08:11 तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- आज आप दर्पण देख कर या पुष्प सूँघ कर घर से प्रस्थान करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपको मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रसन्नता एवं उत्साह बने रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धनलाभ सुगमता से होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज आप जल्दबाजी से बचें जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी। जोखिम न उठाएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज व्यापर व नौकरी में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। चोट व रोग से बचें। आशंका-कुशंका रहेगी। प्रयास करते रहें। अनुकूलता होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आपको घर- व बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपके रुजे व अटके कार्यों में प्रगति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कल के काम आज ही निबटा लें। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज संभव है ,कीआपका पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतोष नहीं होगा। धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। भागदौड़ अधिक होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। समय बेहतर है। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। परिवार के सदस्य सहायता करेंगे। मतभेद समाप्त होंगे। लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज आप के अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। लॉटरी-सट्टे से दूर रहें। बेचैनी रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। आय सामान्य से अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किन्तु अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा। शांति बनाए रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। बेवजह कहासुनी हो सकती है।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:- आज आपका संचित धन परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। व्यापर के प्रति वशेष चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज व्यापर को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी किन्तु किसी साधु के आशीर्वाद से तत्काल लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
नया मकान बनवाते या नया फ्लैट खरीदते समय गृह प्रवेश के दौरान वास्तु के देवता ,ग्राम देवता,स्थान देवता व पितृ देवता का पूजा जरूर करनी चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *