आज गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 19 जनवरी मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक19/01/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077 (प्रमादी नाम)
शकसंवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:41
सूर्यास्त:-शायं 05:19
ऋतु:-शिशिर
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-षष्ठी प्रातः11:00 तक तदुपरान्त सप्तमी
नक्षत्र:-उत्तराभाद्रपद
योग:-शिव
करण:-प्रातः11:00 बजे तक तैतिल तदुपरान्त गर
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:11 से 01:32 तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज गुड़ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

आज का राशिफल

मेष :- आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा हो सकती है। नई आर्थिक नीति लागू करने का साहस जुटा पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। विरोध होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज व्यापर से लाभ होगा बस जल्दबाजी न करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की चिंता दूर होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :- आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां सावधानी से रहें। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आप का व्यापार बहुत उत्तम रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें। किसी तीर्थस्थान के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकेगी। चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना आदि से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति रहेगी। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज संभव है कि परिवार में बेवजह कलह हो परिवारसामंजस्य बैठाएं। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में बाधा संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज जल्दबाजी से बचें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक पूछ-परख बढ़ेगी। रुके काम पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धनलाभ सहज ही होगा। प्रमाद न करें। कार्यकुशलता का विकास होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी व्यक्ति का व्यवहार मनोनुकूल नहीं रहेगा। आय बनी रहेगी। मनोनुकूल सूचना प्राप्ति होगी। विवाद न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- आज आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। थकान तथा आलस्य रह सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- कृपया आज आपअपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। वाणी में संयम आवश्यक है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- आज संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। किसी आनंदोत्सव भाग लेने का अवसर मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
प्रातः काल पूजा के दौरान शंख बजान से नकारात्मक ऊर्जा घर
से बाहर निकल जाती है।व सात्विक ऊर्जा का निवास होता है।

।इति शुभम्।।
आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्रीअयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *