नमामि गंगे योजना के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

सोनपुर (सारण) : गंगा नदी को साफ रखने के लिए देश भर में नमामि गंगे द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सोनपुर (सारण), पहलेजा धाम घाट, पर एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक किया गया। विदित हो कि नमामि गंगे योजना को बिहार में नगर निगम, रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज और नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है

मौके पर उपस्थित रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज के पब्लिक आउटरीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहील सिन्हा ने बताया कि आज हमलोगों ने पहलेजा धाम घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा बिहार में चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, पारम्परिक गीत सहित अन्य माध्यमों से उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया। इस जागरूकता अभियान में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर गंगा को साफ एवं स्वक्छ रखने का संकल्प लिया।

सहील ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी को साफ करना है तथा उसे प्रदूषण मुक्त करना है। साथ हीं गंगा नदी के भीतर जैव विविधता को संरक्षण देना है जिससे विभिन्न जलीय जंतु जैसे मछलियां, डॉल्फिन आदि को संरक्षण मिल सकेगा।

वहीं रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज की इवेंट हेड आयुषी चंद्रा झा ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा घाटों को स्वक्छ रखने की एक विशेष मुहिम चलायी जा रही है। आज हमनें गंगा को स्वक्छ रखने में सहयोग देने वाले लोगों को टीशर्ट तथा अन्य उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया है ताकि वो और लोगों को गंगा को साफ रखने के प्रति प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि गंगा नदी को सुरक्षित रखने के लिए पहलेजा धाम घाट सोनपुर (सारण) सहित बिहार के अन्य गंगा घाटों पर विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस मौके पर नगर पंचायत सोनपुर के चेयरमैन अमजद हुसैन को गुलदस्ता देकर गुड्डू राज सिंह, नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे बिहार ने सम्मानित। इस कार्यक्रम कों सफल बनाने में अहम् भूमिका मनोरंजन कुमार, जेई नगर पंचायत सोनपुर की रही। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मी, वार्ड पार्षद के सदस्य और अन्य लोग शमिल रहें।

Related posts

Leave a Comment