बसंत पचंमी पर रिलीज हो रहा है प्रिंस सिंह राजपूत की फ़िल्म”नरसिम्हा”का ट्रेलर, एक्शन लुक सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल

भोजपुरी फिल्मों के भोजपुरिया बाहुवली प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली अब तक कि सबसे खतरनाक एक्शन पैक्ड वाली फ़िल्म”नरसिम्हा”का ट्रेलर विद्या की देवी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डि आर जे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे रिलीज किया जायेगा।लोयेलटेक फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म के निर्माता एम ए खान व रमेश यादव है।जबकि फ़िल्म को निर्देशन किया है निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ,लेखक वीरू ठाकुर,संगीत ओम झा ,गीत सुमित चन्द्र वंशी,यादव राज,प्रकाश बारूद, डीओपी महेश वेंकट,संकलन धरम सोनी,एक्शन प्रदीप खड़का,डांस संजय कोर्बे, महेश आचार्य ,ज्ञान सिंह,प्रीतम, कला संजय कुमार ,निर्माण नियंत्रक अरशद शेख पप्पू,सह निर्देशक इमरान अली,मार्केटिंग हेड विजय यादव व प्रचारक सोनू निगम है।उल्लेखनीय यह है फ़िल्म एक्सपर्ट फ़िल्म के फर्स्ट लुक देख कर फ़िल्म की समीक्षा अभी से ही शुरू कर दिया है,उनका मानना यह है कि नरसिम्हा भोजपुरी फिल्मो का ट्रेड को बदल सकता क्योंकि फ़िल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन का जीवंत पैक्ड डाला हुआ है।जिसे देख दर्शक दांतो तले उंगली काटने पर मजबूर हो जायेंगे।प्रिंस सिंह राजपूत फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर काफी एक्साइटेड है।बरहाल फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के अलावा रूपा सिंह,अर्शिया सिंह,जय सिंह,करन पांडेय ,अमित शुक्ला,लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा अर्जुन यादव,रमजान शाह ,सुशील सिंह व अन्य है।गौतरलब हो कि सोशल मीडिया में नरसिम्हा पोस्टर काफी वायरल हो रही है।सिने प्रेमी फ़िल्म के फर्स्ट लुक देख फ़िल्म की हिट होने का दावा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *