सिक्किम में आयोजित होगी स्टार्टअप20 की दूसरी बैठक, स्टार्टअप्स का ‘हॉटस्पॉट’ बना भारत

भारत के G20 प्रेसीडेंसी के तहत नवगठित स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की दूसरी बैठक 18 और 19 मार्च 2023 को सिक्किम के गंगटोक में होगी। बैठक में G20 के सदस्य और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों और भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा। स्टार्टअप20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने कहा कि सिक्किम की बैठक स्टार्टअप की दुनिया को भारत के प्राचीन उत्तर पूर्व में लाने और इसके बढ़ते पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर

बैठक में आगामी वर्षों के दौरान G20 देशों की उद्यमशीलता और नवाचार प्राथमिकताओं पर नीतिगत सिफारिशों पर चर्चा शुरू किए जाने की संभावना है। बैठक में स्टार्टअप को सहयोग देने और स्‍टार्टअप, कॉरपोरेट, निवेशकों, नवाचार एजेंसियों और प्रमुख पारिस्थितिकी पक्षों के लिए वैश्विक विमर्श-ग्लोबल नैरेटिव का सृजन किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा बैठक में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर होगा। सिक्किम की बैठक 28 और 29 जनवरी 2023 को हैदराबाद में आयोजित बैठक के दौरान अंतिम रूप से तय किए गए एजेंडे को सभी उपस्थित प्रतिनिधियों के समर्थन से आगे बढ़ाएगी। बैठक की शुरुआत में सभी प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करने के लिए तीन कार्यबलों, अर्थात् फाउंडेशन और गठबंधन, वित्त, और समावेशन और स्थिरता के उद्देश्यों और डिलिवरेबल्स पर फिर से काम किया गया।

आधिकारिक मसौदे पर होगा विचार-विमर्श

स्टार्टअप20 के लिए निर्धारित टास्क फोर्स केंद्रित निवेश, इन्क्यूबेशन और मेंटरशिप सपोर्ट, क्रॉस-मार्केट एक्सेस, सक्षम नियामक तंत्र आदि के संदर्भ में एसडीजी की दिशा में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा/समर्थन भी करेगा और स्टार्टअप्स को उनकी दीर्घकालिक लाभप्रदता के लिए स्थायी व्यवसाय मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सिक्किम सभा में स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप के टास्कफोर्स सदस्य आधिकारिक मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। यह आयोजन विभिन्न प्रकार के साइड इवेंट्स, स्टार्टअप20X इवेंट्स, एमजी मार्ग पर स्टार्टअप्स शोकेस और प्रतिनिधियों के रुमटेक मठ की यात्रा की मेजबानी करेगा।

भारत में स्टार्टअप ईको-सिस्टम

पिछले कुछ दिनों भारत स्टार्टअप्स के लिये ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरा है। वर्तमान में देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न है। यूनिकॉर्न उन दुर्लभ स्टार्टअप को कहा जाता है जो 1 बिलियन डॉलर से अधिक का मूल्यांकन हासिल कर लेता है। भारतीय स्‍टार्टअप परिवेश यूनिकॉर्न की संख्या के लिहाज से दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है। यहां 5 मई 2022 तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं जिनका कुल मूल्यांकन 332.7 अरब डॉलर से है।

देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न

पिछले कुछ दिनों में भारत स्टार्टअप्स के लिए ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरा है। वर्तमान में देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न है। यूनिकॉर्न उन दुर्लभ स्टार्टअप को कहा जाता है जो 1 बिलियन डॉलर से अधिक का मूल्यांकन हासिल कर लेता है। भारतीय स्टार्टअप परिवेश यूनिकॉर्न की संख्या के लिहाज से दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है। यहां 5 मई 2022 तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं जिनका कुल मूल्यांकन 332.7 अरब डॉलर के करीब है।

वैसे भारत से पहले G20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया के पास थी। इंडोनेशिया की अध्यक्षता में 2022 में सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस20 (SAI20) इंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत हुई। यह इंगेजमेंट ग्रुप पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। इसके अलावा G20 सदस्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के संबंध में विश्व स्तर पर सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है। वहीं अब भारत की अध्यक्षता में स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत हुई है।

क्या है स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप ?

देश की उभरती जरूरतों के अनुरूप आज स्टार्टअप इनोवेशन आर्थिक सुधारों और विकास के इंजन बन गए है। वैश्विक अर्थव्ययवस्था में स्टार्टअप अर्थव्ययवस्था की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। स्टार्टअप आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कई बार तो ये इनोवेशन के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते है। स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना से नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा और बदलते वैश्विक परिदृश्य में स्टार्टअप्स की भूमिका को मान्यता मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment