अंग्रेज आज नए रुप में पैदा होकर देश पर राज कर रहा-लालू

पटना। राजधानी पटना में आयोजित राजद के राष्टï्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की किसी भी पार्टी से राजद की औकात बहुत बड़ी है। राजद का इतिहास संघर्ष का इतिहास रहा है। हमने कभी समझौता नहीं किया। लालू ने कहा कि हमारी अध्यक्षता में पार्टी ने बहुत सफ लता पाई है। हमारे नेताओं को हमेशा लडऩे के लिए तैयार रहना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि अंग्रेज ही नए रूप में आज पैदा होकर देश पर राज कर रहा है। ऐसा पीएम हमलोगों ने पहले कभी नहीं देखा है। मैं तीन चुनाव लडऩे से चूक गया पर तेजस्वी के नेतृत्व में सबने कमाल कर दिया। बिहार के लॉ एंड आर्डर के बारे में लालू ने कहा कि आज बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चौपट है। हम किसानों के आंदोलन को सैल्यूट करते हैं। किसान कभी झुके नहीं बल्कि सरकार को झुकना पड़ा। आज भी किसानों को सरकार पर संदेह है। लालू ने कहा कि देश भर में राजद का संगठन मजबूत हुआ है। सभी चाहते है कि पार्टी पूरे देश में चुनाव लड़े लेकिन अफ सोस है कि संगठन के लोग बाहर जाते ही नहीं हैं। अलग अलग राज्यों में सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी विधान परिषद चुनाव पर लालू ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। स्थानीय निकाय में 80 फ ीसदी हमारे लोग चुने गए हैं। 24 सीटों में ज्यादा सीटों पर हम जीतकर आएंगे। सबको आपस में मिलकर बड़ी समझदारी से चुनाव लडऩा है। सदन में आने के लिए सब लड़ाई है लेकिन नेता आज सदन में बैठते ही नहीं हैं। वहीं इस बैठक में मौजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश एक रहेगा या टूटेगा यह सबसे बड़ी समस्या है। राजद पहले राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी फि र गठबंधन का दौर चला तो हमने गठबंधन किया। धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ कई राज्यो में भाग लिया। वहीं कांग्रेस को लेकर तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस के बिना देश मे विपक्ष सम्भव नहीं है पर क्षेत्रीय दलों को राज्यो में ड्राइविंग सीट पर रखना होगा। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद है लेकिन बिहार में राजद को ही कमजोर किया जा रहा है जो कि नहीं चलने वाला है। विधानासभा चुनाव में हमने कांग्रेस को 70 सीटें दी हर लोग कहते हैं यह बहुत ज्यादा था। तेजस्वी ने कहा कि हम राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र में साथ हैं तो बिहार में भी कांग्रेस को साथ देना चाहिए। राजद ने हमेशा त्याग किया है ऐसे में बीजेपी को रोकने के लिए राजद का समर्थन करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हर क्षेत्रीय पार्टी ने एनडीए के साथ कभी न कभी समझौता किया लेकिन राजद ने कभी भी एनडीए के साथ समझौता नहीं किया है। तेजस्वी ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के नाम पर तमाशा हो रहा है। राजद आज हर मुद्दे पर सड़क पर लड़ाई लड़ रही है। बैठक में उपस्थित सभी विधायकों को तेजस्वी ने निर्देश दिया कि सभी विधायक सोने से पहले सोचें कि आज क्या योगदान दिया। पार्टी ही नेताओं का सबकुछ है पार्टी है तो हम हैं और आप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *