नन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

पटना। उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी के मध्य तीहरी लाईन की कमीशनिंग हेतु प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों में अस्थायी बदलाव किया गया है। 82355 पटना सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस 9 एवं 13 मार्च को, 82356 सीएसएमटी मुंबई पटना एक्सप्रेस 11 एवं 15 मार्च को, 22947 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस 12 मार्च को,22948 भागलपुर सूरत एक्सप्रेस 14 मार्च को,12519 लोकमान्य तिलक कामाख्या एक्सप्रेस 13 मार्च को,12520 कामाख्या लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 मार्च को,11045 छत्रपत्रि साहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर धनबाद एक्सप्रेस 11 मार्च को,11046 धनबाद छत्रपत्रि साहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस 14 मार्च को, 22465 मधुपुर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 मार्च को, 22466 आनंद विहार टर्मिनल मधुपुर एक्सप्रेस 9 मार्च को, 22409 गया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 13 मार्च को, 22410 आनंद विहार टर्मिनल गया एक्सप्रेस 12 मार्च को रद्द रहेगा।

Related posts

Leave a Comment