टेफल प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

पटना : टेफल प्ले स्कूल ने राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। एलिस इन वंडरलैंड थीम पर आधारित कार्यक्रम में पुरे हॉल को वंडरलैंड में सजाया गया था। कार्यक्रम में बच्चों ने एलिस, खरगोश, मैड हैटर, मशरूम, कैटरपिलर, चेस्टर कैट, डॉरमाउस और कई अन्य पात्रों की वेशभूषा धारण की थी। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियां दी।

वहीं स्कूल ने सबसे छोटे वर्ग के बच्चों (टॉडलर्स) के लिए स्कूल सभागार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। थीम कैंडी लैंड थीम पर नन्हे-मुन्ने बच्चे चॉकलेट, परी, कपकेक, कैंडीमैन सहित विभिन्न आकर्षक किरदारों में सजे नजर आए। बच्चों ने कैंडी केन, फेयरी टेल हैप्पी डेम और कैंडीमैन जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल की प्राचार्या हेमा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक और सह – पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।

इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अभिभावकों का अभिनंदन था, जिन्होंने विद्यालय को अपना भरपूर सहयोग दिया और अभिभावकत्व की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कार्यक्रम में एशान्या यशवानी के माता-पिता तथा मोहम्मद रागिब के माता-पिता को उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं सहभागिता के लिए पेरेंट्स ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या द्वारा उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा टेफल किड्स क्लब के राज्य स्तरीय स्केटिंग चैम्पियनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल की शिक्षिका आँखि, सुबर्णा, दीपिका द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *