टेक्नोस्पोर्ट ने भागलपुर में लॉन्च किया अपना विशेष ब्रांड स्टोर

भागलपुर, 24 मार्च 2026 : भारत का तेजी से उभरता एक्टिववियर ब्रांड टेक्नोस्पोर्ट ने बिहार के भागलपुर में अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट। यह स्टोर डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, वार्ड नंबर 38, जोन 1 में स्थित है और लगभग 3,000 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह लॉन्च उभरते बाजारों में संगठित रिटेल उपस्थिति को मजबूत करने की कंपनी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस नए स्टोर के साथ टेक्नोस्पोर्ट का राष्ट्रीय स्टोर नेटवर्क अब 45 विशेष ब्रांड स्टोर्स तक पहुंच गया है। कंपनी अपने रिटेल विस्तार के तहत टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट मॉडल के जरिए ब्रांड को बेहतर पहचान, ग्राहकों से मजबूत जुड़ाव और उत्पादों की बेहतर प्रस्तुति व स्टोर के भीतर अनुभव पर अधिक नियंत्रण मिलता है, जो इसकी ऑफलाइन विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है।

भागलपुर का यह आउटलेट ग्राहकों को एक आधुनिक और आकर्षक रिटेल अनुभव प्रदान करता है, जहां टेक्नोस्पोर्ट के हाई-परफॉर्मेंस एक्टिववियर की पूरी रेंज उपलब्ध है। ये उत्पाद भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कलेक्शन में कोटफ्लेक्स (4-वे स्ट्रेच और मेमोरी फंक्शन), टेक्नो ड्राई (जल्दी सूखने की क्षमता) और मैटपिक (सॉफ्ट फील और मैट टेक्सचर) जैसे इनोवेटिव फैब्रिक शामिल हैं।

लॉन्च अवसर पर कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें संतोष कुमार, जिला अध्यक्ष, भाजपा, भागलपुर, डॉ. बसुंधरा लाल, मेयर, भागलपुर, डॉ. एन के यादव, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद, तथा संजय यादव, पूर्व एमएलसी, पवन संथालिया, निदेशक, टेक्नोस्पोर्ट, ज्योति कुमारी, सीनियर विजुअल मरचेनडाइजर, टेक्नोस्पोर्ट शामिल रहे। इन गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

लॉन्च के मौके पर टेक्नोस्पोर्ट के सीईओ पुस्पेन मैती ने कहा कि भागलपुर में हमारा विस्तार उच्च-विकास वाले क्षेत्रीय बाजारों में मजबूत रिटेल उपस्थिति बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्रो शहरों के बाहर परफॉर्मेंस वियर की बढ़ती मांग के बीच यह स्टोर हमें ग्राहकों से और करीब जुड़ने का अवसर देगा और पूर्वी भारत में हमारे रिटेल विस्तार को गति देगा।

उन्होंने कहा कि भागलपुर के बाद कंपनी राज्य के अन्य संभावित शहरों में भी विस्तार के अवसर तलाशेगी, जो उसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। टेक्नोस्पोर्ट वित्त वर्ष के अंत तक पूरे भारत में 50 विशेष ब्रांड स्टोर्स खोलने के अपने लक्ष्य पर कायम है। कंपनी का विस्तार क्लस्टर-आधारित रणनीति के तहत स्थापित और उभरते दोनों तरह के बाजारों में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *