जलजमाव वाले वार्डो पर विशेष निगरानी रखें- मेयर

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पाटलिपुत्रा प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में इस बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने पाटलिपुत्र प्रमंडल द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पाटलिपुत्र प्रमंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा जलजमाव एवं मैनहॉल कैचपीट आदि की शिकायत वाले वार्डो पर विशेष निगरानी रखें जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।…

Read More

संप बंद रहने से हो रही परेशानी- पप्पू

पटना। पूर्व उप महापौर सह पार्षद विनय पप्पू ने कहा कि पटना नगर निगम के वार्ड नं.-28 के एक्जीबिशन रोड, स्टेशन रोड, फ्रेजर रोड, डाकबंगला रोड, एस.पी.वर्मा रोड, जमाल रोड, आर.के.भटाचार्या रोड, राजेन्द्र पथ प्रमुख्य इलाको के साथ साथ गोरियाटोली, बंपर टोला, सालिमपुर आहरा गली नम्बर-01, नवराष्ट्र लेन, फ्री-प्रेस लेन मुहल्लों का पानी एस.पी.वर्मा रोड स्थित सम्प के माध्यम से मंदिरी नाला से निकाला जाता है। जो आगे उस पानी को मंदिरी नाला काली मंदिर के समीप स्थित सम्प के माध्यम से आगे निकाला जाता है।पिछले दिनों हुई बरसात के…

Read More

बारिश ने खोली निगम की पोल

पटना। शुक्रवार की रात हुई बारिश ने एक बार फिर से राजधानी में नगर निगम की तैयारी की पोल खोल दी है। राजधानी को जल निकासी से मुक्त कराने के लिए करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाए गए लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात साबित हुए। राजधानी के राजीव नगर, राजेंद्र नगर और कंकड़बाग जैसे इलाकों के साथ विधानमंडल तक जलजमाव है। यहां तक कि उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवासीय परिसर में भी डेढ़ फीट तक पानी है। बिहार विधानसभा में भी जलजमाव हो गया है। घुटने से…

Read More

डीएम ने संप हाउस का किया निरीक्षण

पटना। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना नगर निगम के अधिकारियों के साथ पटना शहर में जलजमाव/ जल निकासी की स्थिति का जायजा लेने के क्रम में संप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजवंशी नगर, राजापुर एवं कुर्जी स्थित संप हाउस की क्रियाशीलता एवं व्यवस्था का जायजा लिया। संप हाउस पर रोस्टर के अनुसार कर्मियों की उपस्थिति ,विद्युत व्यवस्था, पंजी का संधारण आदि का निरीक्षण किया तथा अभियंताओं / कर्मियों को ड्यूटी के प्रति जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने…

Read More

जलजमाव को लेकर उत्पन्न समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के कमला वाड़ी गोठ के निवासियों ने राष्ट्रीय उच्च पथ 227बी के निर्माण के कारण गांव के सड़कों और रिहाईश  इलाके में जल जमाव से उत्पन्न समस्या से निजात हेतु बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कमला वाड़ी गोठ के समीप बांस-बल्ला लगाकर सुबह सात बजे से सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम के कारण जयनगर लदनियां खुटौना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क पर कलवर्ट रहने के कारण गांव में जल जमाव की समस्या उत्पन्न…

Read More