कालिदास  रंगालय में तीन दिनों का होगा दशहरा कार्यक्रम

पटना। डीएम पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने दशहरा कमेटी ट्रस्ट पटना के अध्यक्ष कमल नोपानी तथा सचिव अरुण कुमार के साथ बैठक की। कमेटी ने गांधी मैदान में ही छोटे स्तर पर 3 दिन का कार्यक्रम के आयोजन संबंधी प्रस्ताव रखा। जिसे अधिकारियों ने गांधी मैदान के पास स्थित कालिदास रंगालय में 3 दिनों का रामलीला, रावणवध, भरत मिलाप का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में   कालिदास रंगालय में 3 दिनों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।…

Read More

निगम क्षेत्र में कार्य में लापरवाह अधिकारियों को देना होगा जवाब

पटना। पटना नगर निगम की कार्य सेवा को बेहतर एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोगों की समस्याएं टूटे मेन हॉल, जलजमाव, नाला उड़ाही, सफाई, कूड़ा उठाव की शिकायतों पर तय समय पर ही कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर यह निर्देश दिया है कि पटना नगर निगम क्षेत्र के आने वाली समस्याओं का निदान…

Read More