दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम का करें सफल आयोजन-डीएम

पटना। डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022 23 के आयोजन हेतु जिलास्तरीय आयोजन समिति की बैठक हुई। इसका आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जा रहा है।

इस वर्ष 27 खेल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड, जिला, अन्तर्जिला प्रमंडल स्तर तथा अन्तप्र्रमंडल राज्य.स्तर पर किया जा रहा है। ये सभी खेल विधा भारतीय ओलम्पिक समिति खेल मंत्रालय भारत सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त भारतीय खेल संघों के द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है। 27 खेलों में अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं। आयु की गणना 31 दिसंबर 22 के आधार पर की जाएगी। छात्र एवं छात्रा वर्ग छह एवं इससे ऊपर में अध्ययनरत होना चाहिए।

जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम विद्यालय के प्राचार्य व आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि को मान्यता दी जाएगी। प्रखण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित खिलाडिय़ों का चिकित्सीय जाँच आवश्यक है। प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक भी की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वान के माध्यम से जुड़े हुए थे। प्रखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक की तिथि निर्धारित है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय खेल होना है।

डीएम डॉ सिंह ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को 6 दिसंबर को प्रखण्ड.स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निदेश दिया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सभी सरकारी विद्यालयों, सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को सूचित करेंगे ताकि खेल प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की अनिवार्य प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके। केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय संगठन के छात्र छात्रा विद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रतिभागियों को विहित प्रपत्र में योग्यता प्रमाणपत्र विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अग्रसारण पत्र के साथ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रखण्ड.स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कम से कम पाँच विद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य है। दक्ष जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक किया जाएगा। तिथि का निर्धारण नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जिला.स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग पटना मोईनुलहक स्टेडियम बीपी सिन्हा राजकीय शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय राजेन्द्रनगर पटनाए राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर स्थलों पर किया जाएगा। डीएम डॉ सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि प्रखण्ड स्तरीय चयनित खिलाडिय़ों टीम की सूची प्रतिहस्ताक्षरित कर निबंधन हेतु जिला खेल कार्यालयए पटना को ससमय उपलब्ध कराएंगे। डीएम डॉ सिंह ने सभी पदाधिकारियों को दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

इस बैठक में उप विकास आयुक्तए पटना तनय सुल्तानिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *