पटना की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था विश्वा, पटना, जो पिछले 15 वर्षों से रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय है। तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव ‘विश्वोत्सव 2025-26’ का आयोजन कर रही है।जिसमे आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को संध्या 6:30 बजे, इमेजिनेशन स्कूल ऑफ़ ड्रामा एंड फिल्म मेकिंग, इ1, देश रतन पथ, SBI ऑफिसर्स कॉलोनी, कंकड़बाग़, विजय नगर, पटना-800026 में सुरेन्द्र वर्मा लिखित नाटक “ मरणोपरांत “ की प्रस्तुति की गई।
जिसका निर्देशन राजेश नाथ राम ने किया है।
“मरणोपरांत नाटक एक आत्मिक और मानसिक संघर्ष की गहरी दुनिया में जाती है । यह कहानी एक पति और उसकी पत्नी के प्रेमी के मानसिक संघर्ष पर आधारित है, जब उसकी पत्नी की मौत एक दुर्घटना से हो जाता है। यह नाटक प्रेम, विश्वास, और आत्मविश्वास के संघर्ष को दर्शाती है, जिसमें पति का दर्द और उसके पत्नी के प्रेमी का आत्म-संघर्ष जीवंत हो जाता है।
मरणोपरांत एक मानसिक व्यक्तिगत यात्रा का परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करता है, जो हमें आपसी संबंधों और आत्म-समझौते के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के लिए इच्छुक करता है। यह नाटक भावनाओं का संघर्ष और मानसिक उबाल का अद्वितीय और गहरा दृश्य है, जो वास्तविकता के साथ झूमता है।”
मंच पर -आदिल रशीद एवं राजेश राजा
मंच परे,प्रकाश परिकल्पना : रेयाज़ अहमद
पार्श्व ध्वनि : राहुल आर्यन,रूप सज्जा, पंकज कुमार,वस्त्र विन्यास आदित्य,मंच निर्माण : सुनील जी,पूर्वाभ्यास प्रभारी शशांक शेखर एवं अभिषेक मेहता,प्रस्तुति : विश्वा, पटना
लेखक : सुरेन्द्र वर्मा,निर्देशन राजेश नाथ राम ने किया है।हम इमेजिनेशन पटना एवं कुंदन कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रेम और आत्मविश्वास के संघर्ष को दर्शाती है “मरणोपरांत”
