“दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

पटना 25 फरवरी। मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में
“”दयानंद सिंह स्मृति”” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल संपन्न हुआ।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ अभिषेक कुमार ने किया उन्होंने बताया कि पूरे बिहार से लगभग ढाई सौ प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चरणकर्ताओं को प्रभावित किया।

चयन समिति के सदस्य:
1. सुशील कुमार सिन्हा
2. राम भगत
3. दिलीप कुमार
चयन समिति ने खिलाड़ियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत, और विकास कुमार उपस्थित थे ।
आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में होगा और इसमें कुल 6 टीम होगी, खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक आयोजन समिति की तरफ से दिया जाएगा, पटना से बाहर के खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति करेगी ।

आयोजन समिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच बिहार में उभरते हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं आयोजन समिति ने बताया की मैच के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा उन्होंने कहा कि मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आएगा ।
टूर्नामेंट को PDCA से मान्यता मिल चुकी है और BCA से अनुमति लेने का प्रयास जारी है ।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला क्रिकेटर प्रतिभाओं को एक सशक्त एवं संरक्षित मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *