क्या ‘मन्नत’ बेचने वाले हैं शाहरुख खान? किंग खान के जवाब ने फैन की बोलती कर दी बंद

शाहरुख खान के प्रशंसक दूर दूर से उनके बंगले को देखने पहुंचते हैं। उनका बंगला मन्नत मुंबई में एक लैंडमार्क माना जाता है। शाहरुख के फैन्स जानते हैं कि किंग खान ने समंदर किनारे की खूबसूरत लोकेशन पर मौजूद इस घर को खरीदने के लिए कितनी मेहनत की थी और उनके लिए ये घर कितना ज्यादा मायने रखता है। शाहरुख खान के लिए ये सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं बल्कि एक इमोशन है। शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह समय समय पर #AskSRK सेशन रखते रहते हैं जहां वह अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हैं।  मंगलवार को शाहरुख ने #AskSRK सेशन रखा जिसमें उन्होंने अपने तमाम फैन्स के सवालों के जवाब दिए. उनके एक प्रशंसक ने मन्नत के बेचने को लेकर सवाल पूछा। अब शाहरुख खान हाजिर जवाब हैं ये तो सभी जानते हैं। एक बार फिर से वे अपने ऐसे ही जवाब से वाहवाही बटोर रहे हैं।

शाहरुख ने इस सवाल का बड़ा इमोशनल जवाब दिया। शाहरुख ने लिखा, “भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुका कर मांगी जाती । याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।” शहरुख के इस जवाब के सभी कायल हो गए और ट्विटर पर #Mannat ट्रेंड करने लगा। वहीं शाहरुख खान के इस जवाब को हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया।

उन्होंने बताया है कि इन दिनों वह बच्चों के साथ खेलकर और आईपीएल देखकर अपना वक्त काट रहे हैं। मालूम हो कि IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स शाहरुख खान की टीम है।

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। करीब दो साल का ब्रेक लेने के बाद शाहरुख फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि वे यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म ‘पठान’ की शुरुआत इसी नवंबर से करने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *