महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ चला विशेष अभियान

पटना। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 29 नवंबर को पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाए गए विशेष अभियान में रेल सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर एक दिन में 419 पुरूष यात्रियों को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया।

इन यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 162 के तहत कार्रवाई की गई। पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *