कहीं कागज पर तो नहीं काम कर रहे आउटसोर्स कर्मी- विनय पप्पू

पटना। पटना नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पू ने बयान जारी कर कहा कि जब नगर निगम के स्थाई और दैनिक सफ ाई कर्मी हड़ताल पर हैं। पूरा पटना शहर नरकीय स्थिति में है तो आउटसोर्स एजेंसीज के माध्यम से निगम में कार्यरत कर्मी कहां गायब है। वार्ड में सफ ाई कार्य नही के बराबर हो रहा है। कोई गाड़ी नियमत रूप से नही निकल रहा है।
ऐसे में यह यक्ष प्रश्न है कि आउट सोर्स के माध्यम निगम में लगभग कार्यरत हजारों कर्मी कहां गायब हो गए। नगर निगम में सभी वार्डो में सफ ाई कार्य हेतु लगभग 1800 सफ ाई कर्मी, ड्राइवर लगभग 1200, गार्ड लगभग 100, टास्क फ ोर्स लगभग 250 लोग को लिया गया है लेकिन जब आज निगम के सभी स्थाई व दैनिक कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं|
तो आउट सोर्स से लिए गए लोग भी लगभग नही के बराबर नगर आ रहे हैं जो यह संशय पैदा करता है कि आउटसोर्स के माध्यम से सिर्फ कागजों पर ही तो नही सारे लोग कार्य कर रहे हैं। महापौर और निगम प्रशासन को जबाब देना होगा सारी जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और महापौर कुम्भकर्णी निद्रा में सोई हुई हैं। विनय कुमार पप्पू ने राज्य सरकार से मांग किया कि आखिर आउट सोर्स के माध्य्म से कार्यरत लगभग 3500 कर्मी कहां गायब हो गए इसकी जांच की जाए।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment