सिवान में सम्मानित किए गए यादव महासंघ के पदाधिकारी

बिहार। शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के सिवान जिला में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय यादव महासंघ बिहार प्रदेश कमिटी के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

भागलपुर जिला निवासी अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव को सामाजिक कार्य के साथ साथ क्रांति परिवर्तन जन कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से बिहार भर में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के लिए तथा औरंगाबाद जिला निवासी अखिल भारतीय यादव महासंघ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम यादव के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार के सभी जिलों में चलाए जा रहे कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाजसेवी श्रेणी में सम्मान के लिए चयनित किया गया था। अभिषेक यादव और पूनम यादव को विशिष्ट समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय यादव महासंघ के मीडिया प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार पवन कुमार चौधरी द्वारा मीडिया जगत में एक सशक्त पत्रकार की भूमिका में निभाए जा रहे रोल के लिए उन्हें विशिष्ट पत्रकार के सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के साथ साथ महिलाओं को सशक्त बनाने, महिलाओं तथा बच्चों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सिवान जिला के लक्ष्मीपुर निवासी शिक्षिका पूनम देवी को विशिष्ट शिक्षक के सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, सामाजिक तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महारथियों को भी विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक यादव, पूनम यादव तथा पवन कुमार चौधरी ने सम्मान समारोह के आयोजक राजेश कुमार उर्फ राजू को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता पैदा होती है। समाज के विकास में संस्था के संस्थापक राजेश कुमार उर्फ राजू जी के योगदानों को नकारा नहीं जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment