वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह

25 जुलाई 2025, भागलपुर। देश के वेब पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन आज एक महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न हुआ। यह बैठक स्थानीय V गार्डन मैरिज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में वेब पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन का दायित्व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने निभाया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित वेब पोर्टल ApnaBiharJharkhand.com ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर वेब पत्रकारिता को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में श्यामानंद सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, महासचिव अमित रंजन, अमिताभ ओझा, सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, संयोजक मनोकामना सिंह समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशभर के वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिला है, जो पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी रूप से रक्षा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *