शेखर सुमन ने AIIMS की रिपोर्ट पर साधा निशाना, कहा – “अब ये केस हाईजैक हो चुका है”

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुधवार शाम भायखला जेल से बाहर आ गई हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुधवार शाम को तकरीबन 5:30 पर जेल से बाहर आईं और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। इस दौरान, मुंबई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की पीठ ने राजपूत के सहयोगी दीपेश सावंत और सैम्यूअल मिरांडा को भी जमानत दे दी, लेकिन रिया के भाई एवं मामले में आरोपी शौविक की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कथित तस्कर अब्देल बासित परिहार की याचिका भी खारिज कर दी। रिया तकरीबन एक महीने तक जेल में रहीं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह रिया को जमानत दे दी थी और निजी मुचलके के तौर पर एक लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

एक्टर शेखर सुमन ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। शेखर सुमन ने लिखा, “रिया को जमानत मिल गई है। एम्स और सीबीआई की रिपोर्ट एक थी फिर भी। मिरांडा और दीपेश को भी जमानत मिल गई है। दूसरी फॉरेंसिक टीम बनाई ही नहीं गई। खत्म किस्सा, घर चलें?” इसके बाद शेखर ने लिखा, “चलो इसे नकारते नहीं हैं। हमने सिस्टम को बनाया है। हम इसके खिलाफ नहीं लड़ सकते। हमें इनका फैसला स्वीकारना होगा। हमने सीबीआई के लिए लड़ाई लड़ी। अब? कानूनी तौर पर रोड़ यहीं खत्म होती है, इमोशनली हम लड़ते रहेंगे।”

सुशांत सिंह रापजूत मामले में AIIMS की रिपोर्ट ने कई अटरकलों पर विराम लगा दिया है और इस केस को अब एक दिशा दे दी है। लेकिन इस सब के बावजूद भी एक तबका खुश नजर नहीं आ रहा है। उसकी नजर में सुशांत संग न्याय नहीं हो पा रहा है। इस समय सुशांत सिंह रापजूत का परिवार भी इस रिपोर्ट से ज्यादा खुश नहीं है। परिवार ने बिना किसी का नाम लिए सुशांत की थेड थ्योरी को बकवास बता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कहा था कोई भी इंसान मरने के लिए इतनी मेहनत नहीं करता।

शेखर सुमन ने एक ट्वीट कर सुशांत के फैन्स को हिम्मत ना हारने की बात कही है। उनकी नजरों में ये लड़ाई अब ज्यादा मुश्किल और जटिल हो चुकी है। वे लिखते हैं- सुशांत का मामला शांत ना हो जाए इसलिए हम सभी का अशांत रहना जरूरी है। लेकिन रास्ता बहुत जटिल और मुश्किल हो चुका है। देश के दूसरे मुद्दों के आगे ये केस पीछे होता जा रहा है। अब क्या और कब तक? ये एक बड़ा सवाल है। इससे पहले शेखर समुन ने एक ट्वीट कर AIIMS की रिपोर्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था सुशांत के फैन्स ने एक्टर को न्याय दिलवाने के लिए काफी मेहनत की है। सभी ने दिन-रात एक किया है। लेकिन अब ये केस हाईजैक हो चुका है। इसे भटकाया गया है।

Related posts

Leave a Comment