शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण, आचार्य किशोर कुणाल को पद्म श्री से सम्मान की घोषणा

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर आज केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारो की घोषणा की है। स्व शारदा सिन्हा नाम जहाँ पद्म विभूषण के लिए घोषित किया गया है वही पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार बिहार मे पांच लोगो को दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी स्व आचार्य किशोर कुणाल को भी मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।
इनके अलावा भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार डॉ भीम सिंह भावेश, विजय नित्यानंद सुरिश्वर महाराज, मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी, हेमंत कुमार (चिकित्सा ) के लिए पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा हुई है।

बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही भीम सिंह भवेश, डॉ हेमंत कुमार, निर्मला देवी एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के मुख्य संस्थापक एवं प्रदेश भाजपा नेता दीपक कुमार अग्रवाल ने बिहार के पुनर्निर्माण के नायक पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को भारत सरकार द्वारा पद विभूषण अवार्ड से सम्मानित किए जाने के लिए प्रदेश की ओर से साधुवाद दिया है l
श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशील मोदी बिहार की राजनीति के वो स्तंभ थे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत आधार दिया। बिहार की विकास यात्रा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

यहां देखिए पूरी सूची :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *